13 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग

Mar 11, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - भारतीय मुस्लिम इतिहाद कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष याकूब शेख ने जिलाधिकारी से 13 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज के लिए सार्वजनिक अवकाश की मांग की है। उन्होंने कहा कि रमजान के अंतिम शुक्रवार का मुस्लिम समाज में विशेष महत्व है और इस दिन नमाज अदा करने के लिए अवकाश जरूरी है।

13 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग

भारतीय मुस्लिम इतिहाद कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष याकूब शेख ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से अलविदा जुमे की नमाज के लिए जिले में 13 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमा) का बहुत महत्व है। अलविदा जुमे की नमाज ईद की नमाज का दर्जा रखती है। इसलिए मुस्लिम समाज के लोग उत्साह के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा करते हैं। उन्होंने 13 मार्च को मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले मे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।