Agra News: दिव्यांगजनों की पहली तिमाही पेंशन जल्द दिलाने की मांग

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय और पदाधिकारियों ने 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की पेंशन धनराशि को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। यह धनराशि तकनीकी बदलाव के कारण लंबित है, जबकि अन्य दिव्यांगजनों को पहले ही मिल चुकी है। समिति ने लगभग 1700 दिव्यांगजनों के भरण-पोषण के लिए समय पर पेंशन जरूरी बताया है।

Agra News: दिव्यांगजनों की पहली तिमाही पेंशन जल्द दिलाने की मांग

Agra News: श्री वराह जनसेवा दिव्यांग समिति के पदाधिकारियों ने 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय व पदाधिकारियों ने इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रोहित कुमार को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों की सत्र 2026-27 की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि प्रेषण प्रक्रिया में तकनीकी बदलाव के कारण अभी तक उनके खातों में हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जबकि अन्य दिव्यांगजनों की प्रथम तिमाही पेंशन की धनराशि जुलाई 2026 में उपलब्ध कराई जा चुकी है।

कासगंज में लगभग 1700 दिव्यांगजन 80 प्रतिशत एवं इससे अधिक दिव्यांगता वाले हैं। जिन्हें प्रथम तिमाही की पेंशन धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। समिति ने कहा कि इन दिव्यांगजनों के भरण-पोषण और आजीविका के लिए पेंशन समय पर मिलना बेहद आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानदेवी, धैर्यधर, धर्मपाल, विष्णु, राजीव कुमार, सोहिल, राजपाल आदि हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: दिव्यांगजनों की पहली तिमाही पेंशन जल्द दिलाने की मांग