बटेश्वर धाम के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश राठौर ने सांसद राजकुमार चाहर के माध्यम से आगरा कैंट से बटेश्वर धाम के बीच सुबह एक ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं को रेल सेवा न होने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने रेल मंत्री से इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया।

बटेश्वर धाम के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग

भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजेश राठौर ने फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर को ज्ञापन सौंपकर आगरा कैंट-बटेश्वर धाम-आगरा कैंट के बीच प्रतिदिन सुबह यात्री या एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बटेश्वर धाम न केवल आगरा, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र का प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु भगवान श्री बटेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह आगरा से बटेश्वर धाम के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने से गरीब, किसान, श्रमिक, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं तथा दलित और पिछड़ा वर्ग के श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

निजी वाहन की सुविधा न होने के कारण अनेक श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाते हैं। सांसद राजकुमार चाहर ने आश्वासन दिया कि जनभावनाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए वह रेल मंत्री से आगरा कैंट से बटेश्वर धाम के लिए सुबह तथा बटेश्वर धाम से आगरा कैंट के लिए दोपहर या शाम को प्रतिदिन एक यात्री अथवा एक्सप्रेस ट्रेन संचालित कराने का आग्रह करेंगे। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, मनोज जादौन, बबलू राठौर, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।