ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरासिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हर जगह मांग

सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हर जगह मांग

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा कॉलेज आगरा द्वारा 12वीं पास छात्रों के लिए आयोजित वेबिनार में छात्रों ने कई प्रश्न किए और करियर के बारे में सुझाव प्राप्त किए। विशेषज्ञों ने कहा कि आज भी...

सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हर जगह मांग
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 05 Jul 2020 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा कॉलेज आगरा द्वारा 12वीं पास छात्रों के लिए आयोजित वेबिनार में छात्रों ने कई प्रश्न किए और करियर के बारे में सुझाव प्राप्त किए। विशेषज्ञों ने कहा कि आज भी सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की हर जगह मांग है।

वेबिनार की शुरुआत कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा ने इंजीनियरिंग क्या है और कैसे आप इसमें अपना करियर बना सकते हैं, के बारे में बताया। कहा अगर आप में टैलेंट है तो कोई भी काम असंभव नही है। उन्होंने थ्री इडियट्स फिल्म का उदहारण दिया। इंजीनियरिंग में कैसे प्रवेश ले सकते हैं। इसके बारे में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

डॉ. अनुज पाराशर ने बीसीए, बीबीए एवं अन्य स्ट्रीम में भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया और कहा छात्र समय व्यर्थ न करते हुए जल्द प्रवेश लें। आने वाला समय टेक्नोलॉजी का है। ट्रेडिशनल कोर्सेस से ज्यादा टेक्निकल कोर्सेज में छात्रों को प्रवेश लेना चाहिए। वेबिनार के अंत में छात्रों के प्रश्नों का उत्तर सभी एक्सपर्ट्स ने दिया। हर्ष, अभिषेक, सोनल, ऋषभ बंसल आदि छात्रों ने रोजगार, ऑनलाइन पढ़ाई, इंजीनियरिंग का भविष्य, प्रवेश के तरीके समेत अन्य विषयों पर सवाल किए। इंजीनियर सुजीत कुमार, अनुराग यादव, डॉ आरके शर्मा, शिवम पांडेय, धीरेंद्र अग्रवाल, विकास मौजूद रहे।

इंडस्ट्री के विषय एक्सपर्ट्स भी रहे

नोएडा से जुड़ी एक्सपर्ट इंजीनियर निधि सिंह ने छात्रों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा अच्छा कॉलेज और गाइडेंस आपकी बहुत मदद कर सकता है। आईआईटी दिल्ली से पासआउट फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग आगरा कॉलेज के विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियर प्रो. उद्धव द्विवेदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रहे डेवलपमेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी ब्रांच है और इसमें स्कोप भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें