
दिल्ली ब्लास्ट के बाद कासगंज में पुलिस की बॉर्डर स्कीम लागू
Agra News - दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड में आ गए हैं। रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त कर रही है। होटल और ढावों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। खुफिया विभाग भी सोशल नेटवर्क पर नजर रख रहा है।
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस व प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर बना हुआ है। शहरी व कस्बाई क्षेत्रों के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस अधिकारी लगतार पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे हैं। पुलिस ने बोर्डर स्कीम लागू कर जिले में आवागमन करने वाले वाहनों की चेकिंग की है। शहरी नहीं कस्बों के भी मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस ने शहर के होटल व ढावों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व वाहनों की चेकिंग की है। मंगलवार की सुबह से ही शहर व कस्बों के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात नजर आई।

सोरों, गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर व अमांपुर में र्सावजनिक स्थानोंप र पुलिस की तैनाती थी। सोरों कोतवाली प्रभारी ने मंगलवार को मिश्रित आबादी क्षेत्रों व बाजारों में पुलिस बल के साथ गस्त किया। पुलिस की रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चेकिंग लगातार जारी है। गत सोमवार की देरशाम एसपी अंकिता शर्मा व पुलिस अधिकारी रातभर सार्वजनिक स्थलों व सड़कों पर गस्त करते नजर आए। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग व सर्विलांस सेल लगातार सोशल नेटवर्क पर भी नजर रख रही है। मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है। पुलिस लगातार होटल, ढावों पर भी चेकिंग कर रही है। जंक्शन स्टेशन समेत रेलवे स्टेशनों पर चला चेकिंग अभियान दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस ने देररात तक शहर के जंक्शन स्टेशन पर अभियान चलाकर यात्रियों के सामान की चेकिंग की है। पटियाली, गंजडुंडवारा, सोरों व सहावर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस चेकिंग करती रही है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर संदिग्धों से पूछतांछ भी की गई है। मंगलवार को भी पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चेकिंग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


