ऑनलाइन आवेदनों पर रिपोर्ट लगने में न हो देरी

Mar 02, 2026 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने में देरी न हो। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट समय से लगाई जाए। कई लोग प्रमाण पत्रों के लिए शिकायतें लेकर आए थे।

ऑनलाइन आवेदनों पर रिपोर्ट लगने में न हो देरी

ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट लगने में देरी न हो। इसमें शिथिलता न बरती जाए ताकि आवेदन का निस्तारण समय से हो सके। यह निर्देश एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपालों को दिए हैं। साथ ही ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जो कि ऑफलाइन है। इनके आवेदनों पर पात्रता के आधार पर रिपोर्ट लगाई जाए। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। यह प्रमाण पत्र जिले की आधा दर्जन तहसीलों से जारी होते हैं। शनिवार को कई लोग तहसील सदर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाई कि समय से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।

कई दिनों से आ रहे हैं फिर भी रिपोर्ट नहीं लग पाई है। उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया और समय से प्रमाण पत्र जारी किए जाएं इसके लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। सदर के अलावा बाह, किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर व फतेहाबाद तहसील से भी प्रमाण जारी होने में हो रहे विलंब की शिकायत कलक्ट्रेट तक पहुंची थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।