महिला से मोबाइल व नगदी छपट ले गए बाइक सवार

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

रकाबगंज के बालूगंज में दिनदहाड़े झपटमारी हुई है। पीड़िता सोनम का आरोप है कि बाइक सवार दो लोग उसके हाथ से मोबाइल और नगदी छीन कर भाग गए। यह घटना सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

महिला से मोबाइल व नगदी छपट ले गए बाइक सवार

रकाबगंज के बालूगंज में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार दो लोग झपट्टा मार कर उसके हाथ से मोबाइल और नगदी छीन ले गए। वह शोर मचाती रह गई। आरोपित चंद सेकेंड में रफूचक्कर हो गए। पीड़िता सोनम निवासी गोविंद विहार कालोनी देवरी रोड सदर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोनम ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बालूगंज स्थित पेट्रोलपंप के पास की है। वह बैंक कार्य से बालूगंज आई थी। पेट्रोल पंप के पास उतरते ही दो अज्ञात बाइक सवार तेजी से आए।

उसके हाथ से मोबाइल फोन और दो हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। अचानक हुई घटना से सहम गई। चिल्लाई। लेकिन, आरोपित चंद सेकेंड में गायब हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपितों की पहचान के लिए टीम लगाई गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।