Agra News: बच्ची के इलाज के लिए हॉस्पिटल गया परिवार, घर में हो गई चोरी

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: गोकुल नगर घड़ी भदौरिया में एक घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। परिवार बेटी की दवा के लिए हॉस्पिटल गया था। लौटने पर उन्हें ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Agra News: बच्ची के इलाज के लिए हॉस्पिटल गया परिवार, घर में हो गई चोरी

Agra News: गोकुल नगर घड़ी भदौरिया (जगदीशपुरा) में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान को निशाना बना कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। बेटी को हॉस्पिटल से दवा दिलाकर घर लौटे मकान मालिक होश उड़ गए। पीड़ित चंद्रभान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि 20 अगस्त को उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। वह और अन्य परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज दिखाने गए थे। इसके बाद परिवार शाहगंज स्थित अपने दूसरे मकान पर रुक गया। 21 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे जब वे वापस अपने घर पहुंचे तो मकान के अंदर का ताला टूटा मिला।

घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आस पास के सीसीटीवी खंगाल कर आरोपितों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: बच्ची के इलाज के लिए हॉस्पिटल गया परिवार, घर में हो गई चोरी