प्रदेश में दलितों पर हो रहे हैं अत्याचार- सुमन

प्रदेश में दलितों पर हो रहे हैं अत्याचार- सुमन

संक्षेप:

Agra News - डा. आंबेडकर धर्मशाला में आयोजित सेमीनार में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दलित समाज की आवाज को दबाया जा रहा है और सरकारी नीतियों से...

Oct 09, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

शहर के सहावर गेट पर स्थित डा. आंबेडकर धर्मशाला में आयोजित बाबा साहब के विचार की आज के समय में प्रासांगितता विषय पर आयोजित सेमीनार में बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। बुद्ध व डा. आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। उन्हें दलित समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार व पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है। सरकार दलित व पिछड़ों की नौकरी व उनके हितों पर कुठाराघात कर रही है। शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि सीजीएआई को भरी कोर्ट में सिर्फ इसलिए अपमानित किया कि वह दलित समाज से हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा जीएसटी की बात कर रही है। केंद्र सरकार बताए कि उसने जीएसटी से कितनी धनराशि वसूली है। जिससे देश की जनता गुमराह नहीं हो। सरकार जीएसटी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। सेमीनार में एटा के सांसद देवेश शाक्य, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, पटियाली की विधायक नादिरा सुल्तान व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मयंक यादव समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। सपा नेता जाहिदा सुल्तान, रफत मुनीर, जहीर अहमद, सोनू भंडारी, राकेश वाल्मीकि, विनोद बघेल, प्रवेंद्र सिंह राणा, देवी प्रकाश, आनंद विद्यार्थी, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सीटू यादव, डा. प्रकाश गुप्ता, शैलेंद्र वाल्मीकि आदि सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।