Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCyber Fraud Woman Defrauded of 15 85 Lakh by Friends Using Intimidating Video
महिला के खाते में 15.85 लाख पहुंचे, दोस्तों पर ब्लैकमेल और धमकी का आरोप

महिला के खाते में 15.85 लाख पहुंचे, दोस्तों पर ब्लैकमेल और धमकी का आरोप

संक्षेप: Agra News - जगदीशपुरा क्षेत्र की एक महिला के खाते में साइबर ठगी के माध्यम से 15.85 लाख रुपये आए। महिला के पति ने अपने दो दोस्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दोस्तों ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी एक महिला के खाते में साइबर ठगी के 15.85 लाख रुपये आए। साइबर क्राइम थाने से नोटिस मिला। महिला के पति ने अपने दो दोस्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, आपराधिक साजिश, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप है कि दोस्तों ने महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर खाते में पैसे का ट्रांजेक्शन किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर लिखा गया है। मुकदमे में शेखर रेजीडेंसी, पश्चिमपुरी निवासी ललित असौलिया व आयुष वर्मा (सेक्टर 13 निधि कुंज) को नामजद किया गया है। महिला के पति ने मुकदमे में लिखाया है कि उसे मिर्गी के दौरे आते हैं। ललित और आयुष 10 साल पुराने दोस्त हैं। वे दोनों घर आया करते थे। एक दिन उसकी पत्नी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर उसे परेशान करने लगे और उसे वायरल करने की धमकी देते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक खाते की जरूरत है।

परिचित उन्हें रुपये भेजेंगे। वे अपने खाते में रकम नहीं लेना चाहते हैं। रकम ट्रेडिंग कंपनी से आएगी। रकम आते ही उन्हें निकालकर दे देना। डरा-धमकाकर आरोपियों ने उसकी पत्नी के बैंक खाते की डिटेल ले ली। पत्नी के खाते में कई जगह से 15.85 लाख रुपये आए। आयुष और ललित उसे अपने साथ बैंक लेकर गए थे। साइबर थाने से नोटिस आने पर उन्हें जानकारी हुई कि रकम साइबर ठगी की थी। पुलिस को हकीकत बताई मगर पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। पुलिस ने बताया कि केस में जांच की जाएगी।