ऑनलाइन ठगी की धनराशि रिलीज के आदेश
Agra News - कमला नगर निवासी हितेश हिरवानी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने ₹99,000 की ठगी की थी। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की, जिसके बाद राशि फ्रीज कर दी गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद गुप्ता ने वादी के पक्ष में आदेश जारी करते हुए राशि अवमुक्त करने का आदेश दिया।

बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी हुई थी। शिकायत पर साइबर सेल द्वारा धनराशि फ्रीज करा दी गई थी। अदालत में धनराशि अवमुक्त (रिलीज) कराने को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवानंद गुप्ता ने वादी के हक में राशि अवमुक्त करने के आदेश दिए। कमला नगर निवासी हितेश हिरवानी के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा ठगी करने पर उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल द्वारा 99 हजार रुपये की धनराशि फ्रीज कर दी गई थी। प्रार्थी द्वारा अधिवक्ता सतीश कुमार के माध्यम से अर्जी प्रस्तुत की। अदालत ने एक लाख की जमानत प्रस्तुत करने पर 99 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने के आदेश दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


