जलकल विभाग के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास
Agra News - शहर में साइबर अपराधियों ने जलकल विभाग के उपभोक्ताओं को निशाना बनाया है। विभाग ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि जालसाज व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए ठगी का प्रयास कर रहे हैं। वे भारी छूट का लालच देकर बैंक जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर बिल का भुगतान करने की सलाह दी गई है।

शहर में साइबर अपराधियों ने जलकल विभाग के उपभोक्ताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जलकल विभाग ने सूचना जारी कर नागरिकों को आगाह किया है कि कुछ अज्ञात लोग विभाग के नाम का दुरुपयोग कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। जालसाज व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए संपर्क कर बिल भुगतान पर भारी छूट का लालच दे रहे हैं और बैंक खातों की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि ठग उपभोक्ताओं को एपीके फाइल डाउनलोड करने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए दबाव डालते हैं। ये एपीके फाइलें मैलवेयर होती हैं, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी हैकर्स तक पहुंचा देती हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह इस प्रकार की कोई फाइल या अज्ञात लिंक नहीं भेजता। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे बिल का भुगतान केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jalkalagra.com पर ही करें। व्हाट्सएप संदेश मिलने पर खाते की सत्यता जांच लें। संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना जलकल विभाग या साइबर सेल को दें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति से ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



