
दोस्त बनाकर की 2.50 लाख रुपये की साइबर ठगी
संक्षेप: Agra News - साइबर क्राइम पुलिस ने दोस्त के साथ 2.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजेश कुमार की सिम पोर्ट कराकर उसके बैंक खाते से पैसे निकाले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को...
साइबर क्राइम पुलिस ने दोस्त के साथ 2.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। सोमवार को साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षण रामकेश राजपूत ने बताया कि ढोलना के गांव तैयबपुर निवासी राजेश कुमार के साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी सिम पोर्ट कराकर दो लाख 50 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक खाते से रुपये निकालने वाले संदेश यादव व अवनीश यादव निवासी गांव नगला देवी जिला मैनपुरी को सोमवार की सुबह अहरौली फाटक से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से ठगी में प्रयोग हुए दो मोबाइल व 2310 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस तरह की सिम पोर्ट कराकर बैंक से निकाले रुपये - वादी राजेश और आरोपी अवनीश नोएडा में साथ काम करते थे। - कंपनी में फोन ले जाना प्रतिबंधित था पर राजेश चोरी छिपे फोन ले जाता था - मोबाइल की खातिर राजेश व अवनीश में दोस्ती हुई - अवनीश भी वादी के फोन से कभी-कभी बात कर लेता था। - दोस्ती में राजेश ने अवनीश को बैंक खाता में 2.50 लाख रुपये होने की बात बताई - रुपयों के लालच में अवनीश ने राजेश का मोबाइल फोन लेकर सिम पोर्ट करा ली - जिसके बाद अवनीश ने अलग-अलग ऑनलाइन एप डाउन लोड किए - इन एप के द्वारा अवनीश ने अलग-अलग जनसेवा केंद्र से 2.50 लाख रूपये निकाले

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




