Agra News: टैक्स की चर्चाओं के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए फतेहाबाद रोड स्थित एक रिजॉर्ट में सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पुरुष सदस्य अपनी प्रोफेशनल बातें करते रहे, जबकि बच्चों और महिलाओं ने आयोजन का आनंद लिया। फैंसी ड्रेस और गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

Agra News: टैक्सेशन बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक रिजॉर्ट में सांस्कृतिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुरुष सदस्य अपनी प्रोफेशनल बातों में लगे रहे, बच्चों और महिलाओं ने आयोजन का भरपूर आनंद लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता सेनानी एवं राधा कृष्ण के विषय पर आठ साल तक के बच्चों ने विभिन्न रूप धरे। शास्त्रीय एवं अर्द्ध शास्त्रीय संगीत पर आधारित गायन प्रतियोगिता में नौ से 16 साल तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। लोक एवं शास्त्रीय नृत्य पर आधारित प्रतियोगिता में भी इसी आयु वर्ग के बच्चे शामिल रहे। आयोजन में राजकिशोर खंडेलवाल, अखिलेश भटनागर, विशाल बिंदल, अनिल वर्मा आदि रहे।


