सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने मनमोहा
Agra News - मानपुर नगरिया के मिर्जापुर स्थित सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने वार्षिक परीक्षाफल वितरित किए और मेधावियों को पुरस्कृत किया। विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि छात्र राष्ट्र की निधि हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने किया।

मानपुर नगरिया के मिर्जापुर स्थित सेंट वीएन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने वार्षिक परीक्षाफल वितरित किए। मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा व अन्य अतिथियों ने मां शारदे, स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भाजपा नगरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं चेक भेंटकर सम्मानित किया।
विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि छात्र राष्ट्र की वह निधि हैं जो भविष्य में समाज के विविध क्षेत्रों को नेतृत्व प्रदान करेंगे। संचालन विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने किया। संजय सोलंकी, आकाशदीप वर्मा रानू, केपी सिंह, संजय पुंढीर आदर्श, विजय लक्ष्मी कश्यप, बृजेन्द्र सिंह गौर, ब्रह्मानंद सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, आराम सिंह शाक्य, मनवीर वैश्य, प्रशांत कश्यप, किशोर चौहान, विपिन चौहान, कर्मवीर सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, रामवीर बघेल, राजकुमार यादव, जयविंदर यादव, शिवम सोलंकी, दुष्यंत चौहान, आलोक शर्मा, सुधीर शर्मा, शिवानी चौहान, ज्योति मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


