कंगना रनौत मामले में पुलिस रिपोर्ट पर एतराज, अगली सुनवाई 6 मार्च को
Agra News - सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर परिवाद पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष ने पुलिस की रिपोर्ट पर एतराज जताया। विशेष मजिस्ट्रेट ने मामले में अगली बहस के लिए 6 मार्च की तारीख निर्धारित की। कंगना के खिलाफ 26 अगस्त को दिए बयान को लेकर किसानों की भावनाएं आहत होने का आरोप है।

सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध दायर परिवाद पर शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने पुलिस रिपोर्ट पर एतराज जताते हुए अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए की कोर्ट ने मामले में अगली बहस के लिए छह मार्च की तिथि नियत की है। वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुखवीर सिंह चौहान और राजवीर सिंह ने तर्क दिया कि पुलिस ने पुनः पूर्ववत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है।
विपक्षियों के बयान दर्ज नहीं किए गए। कंगना की ओर से उनकी अधिवक्ता द्वारा दिया गया बयान विधिक रूप से स्वीकार्य नहीं है। बता दें कि पिछली सुनवाई 29 जनवरी को हुई थी, जब थाना न्यू आगरा पुलिस ने रिपोर्ट दाखिल की थी।
उल्लेखनीय है कि किसानों के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में भाजपा की हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध 11 सितंबर 2024 को वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर किया था। आरोप है कि 26 अगस्त 2024 को दिए गए बयान से किसानों और वादी की भावनाएं आहत हुईं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


