दुर्घटना के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

शहर कोतवाली क्षेत्र में 2002 में हुई दुर्घटना के मामले में न्यायालय ने आरोपी धनपाल को दोषी पाया है। न्यायाधीश ने उसे एक वर्ष की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न अदा करने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

दुर्घटना के मामले में आरोपी को एक साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

शहर कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2002 में हुई दुर्घटना के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया है। दोष सिद्ध आरोपी को न्यायाधीश ने एक साल की सजा व एक लाख रुपये के जुर्माना से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भी आरोपी को भुगतना पडेगा। बता दें कि कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2002 में दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद नामजद आरोपी धनपाल पुत्र होतीलाल निवासी हीरा थाना सोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। न्यायालय में बुधवार को इस मामले में सुनवाई की गई।

न्यायाधीश ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी को सजा व जुर्माना से दंडित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।