Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCourt Acquits Jitendra Singh Thakur in Assault and Fraud Case Due to Witness Contradictions
दुराचार के केस में बयान से पलटी वादिया, आरोपी बरी

दुराचार के केस में बयान से पलटी वादिया, आरोपी बरी

संक्षेप: Agra News - दुराचार और धोखाधड़ी के मामले में वादिया की गवाही में गंभीर विरोधाभास पाया गया। वादिया ने आरोप लगाया था कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में दूसरी जगह शादी कर ली। अदालत ने...

Wed, 27 Aug 2025 08:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

दुराचार, धोखाधड़ी एवं मारपीट के मामले में वादिया की गवाही दर्ज हुई। उसके बयान में गंभीर विरोधाभास रहा। वह बयान से पलट गई। अदालत ने आरोपित जितेंद्र सिंह ठाकुर निवासी बिंदकी (फतेहपुर) को साक्ष्य के अभाव में बरी करने के आदेश दिए। वहीं आरोपित की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने तर्क दिए कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा। वादिया ने अक्तूबर 2023 में थाना सदर बाजार पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह और आरोपित एक बिजली कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों दस वर्ष से रिलेशनशिप में थे। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी ने उसको धोखा देकर दूसरी जगह शादी कर ली। उक्त मामले में वादिया की ही गवाही हुई। वादिया के बयान में गंभीर विरोधाभास रहा।