ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा

झांसी की ओर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी का चलते में कपलिंग टूटने से डिब्बे अलग हो गए। डिब्बे अलग होने की वजह कपलिंग पाइप पर अचानक पड़ा हैवी प्रेशर माना जा रहा है। मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग होकर इंजन के...

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर  टला बड़ा हादसा
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 05 Dec 2017 09:55 AM
ऐप पर पढ़ें

झांसी की ओर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी का चलते में कपलिंग टूटने से डिब्बे अलग हो गए। डिब्बे अलग होने की वजह कपलिंग पाइप पर अचानक पड़ा हैवी प्रेशर माना जा रहा है। मालगाड़ी दो हिस्सों में अलग होकर इंजन के साथ कुछ डिब्बे आगे निकल गए, जबकि आधी गाड़ी पीछे रह गई। आनन फानन में रेलवे कर्मियों ने आधी गाड़ी को पीछे लाकर कपलिंग जोड़ी। इस दौरान प्लेटफॉर्म 1 पर सुबह 7 बजे हड़कम्प मच गया। लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। झांसी से दिल्ली जा रही इस मालगाड़ी में करीब 20 डिब्बे थे। वही इस सम्बंध में रेल अधिकारियों से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर सम्पर्क किया, परन्तु फोन नहीं उठा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें