Agra News: बारिश के बाद शहीद नगर में भीषण जलभराव

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: शहीद नगर के टैगोर पार्क में बारिश के बाद हालात बुरे हो गए हैं। घरों के सामने गंदा पानी जमा है और पार्क तालाब में परिवर्तित हो गया है। स्थानीय लोग नाराज हैं और जल निकासी व्यवस्था के अभाव में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

Agra News: बारिश के बाद शहीद नगर में भीषण जलभराव

Agra News: शहर में दो दिन हुई बारिश के बाद शहीद नगर के टैगोर पार्क क्षेत्र के हालात नारकीय बन गए हैं। घरों के सामने गंदा पानी जमा है। विशाल पार्क तालाब में तब्दील हो चुका है। हालातों से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी दिखाई दी। उन्होंने बताया कि हर बारिश के बाद आगामी एक सप्ताह तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता है। कोई सुनवाई नहीं करता। इस रिहायशी इलाके में पार्क के आसपास करीब 300 मकान बने हुए हैं। यहां एक हजार से भी ज्यादा लोग निवास करते हैं। इनमें काफी संख्या बच्चों और बुजुर्गों की भी है। लोगों ने बताया कि बारिश के बाद जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है।

पार्क में इसी तरह पानी भरा रहता है। मच्छर पनपते हैं। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। वाहनों का आवगमन भी प्रभावित रहता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्दी ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जलभराव के हालातों से परेशान महिलाएं अधिकारियों को कोसती नजर आईं। कहा कि स्मार्ट के दावों में कितनी सच्चाई है। इसका अंदाजा यहां आकर लगाया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।