
डीप फ्रीजर की कीमत अदा करेगी वोल्टाज कंपनी
Agra News - दीपू ने 6 अप्रैल 2022 को महिमा इंटर प्राइजेज से 22,900 रुपये में डीप फ्रीजर खरीदा। वारंटी के बावजूद फ्रीजर खराब हो गया। शिकायत करने पर कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंततः, जिला उपभोक्ता विवाद आयोग ने कंपनी को 45 दिन में राशि लौटाने और मानसिक पीड़ा के लिए 5,000 रुपये देने का आदेश दिया।
वारंटी में डीप फ्रीजर खराब होने कंपनी और दुकानदार ने रकम वापस नहीं दी और न बदलकर नया दिया। पीड़ित ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वितीय में वाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष और सदस्य पारुल कौशिक ने वोल्टाज (ए.टाटा) प्रोडक्ट वोल्टाज लिमिटेड और महिमा इंटर प्राइजेज से वादी को 45 दिन के अंदर फ्रीजर की रकम 22,900 रुपये दिलाने के आदेश दिए। इसके अलावा मानसिक पीड़ा एवं वाद व्यय के पांच हजार भी दें। जरार थाना बाह निवासी दीपू ने आयोग में वाद दायर किया कि उन्होंने 22,900 रुपये देकर महिमा इंटर प्राइजेज संजय प्लेस से 6 अप्रैल 2022 को एक डीप फ्रीजर 320 लीटर का खरीदा था।
कंपनी की तरफ से 3 साल की वारंटी दी गई थी। कुछ दिन बाद ही फ्रीजर ने काम करना बंद कर दिया। माल खराब होने लगा। उन्होंने कंपनी में ऑन लाइन कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई। मैकेनिक घर पर आया। उसने फ्रीजर चेक किया। कंप्रेशर खराब बताया। दूसरे दिन आकर नया लगा दिया। डीप फ्रीजर दो माह ठीक चला फिर खराब हो गया। पुन: शिकायत करने पर मैकेनिक आया। उसने बताया मैन्यू फैक्चरिंग दिक्कत है। दुकानदार से कहा तो उसने ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए बोला। इसके बाद दुकानदार और कंपनी वालों ने कोई सुनवाई नहीं की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




