हिंदुस्तान इलेक्ट्रोनिक्स खराब पार्ट्स की रकम 1.72 करेगा अदा
डॉ. राकेश मोहनियां ने हिंदुस्तान इलेक्ट्रोनिक्स के ख़िलाफ़ उपभोक्ता आयोग में मामला दायर किया। उन्होंने विद्युत पैनल और पावर फैक्टर ख़रीदे थे, लेकिन खराबी के चलते उनकी बिजली का बिल कई गुना बढ़ गया। आयोग ने कंपनी को 1.42 लाख रुपये और 30 हजार रुपये मानसिक उत्पीड़न का मुआवज़ा देने का आदेश दिया।

वारंटी होने के बाद भी कंपनी के कर्मचारियों ने विद्युत पैनल और पावर फैक्टर खराब होने पर भी नहीं बदला। पीड़ित ने न्याय के लिए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम में मामला प्रस्तुत किया। आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने हिंदुस्तान इलेक्ट्रोनिक्स कंपनी से 1.42 लाख रुपये वादी को दिलाने के आदेश दिए। इसके अलावा मानसिक उत्पीड़न और वाद व्यय के 30 हजार भी अदा करें। राजपुर चुंगी थाना सदर बाजार निवासी डॉ.राकेश मोहनियां ने आयोग में वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि चार जुलाई 2023 को उन्होंने थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित हिंदुस्तान इलेक्ट्रोनिक्स से अपने हॉस्पीटल में विद्युत बचत करने को विद्युत पैनल और पावर फैक्टर खरीदा था।
70 हजार रुपये चेक से और 72 हजार का नकद भुगतान किया। पैनल और पावर फैक्टर लगने के बाद पहला अक्तूबर 2023 का बिल भरा जो पिछले दो गुना था। उन्होंने शिकायत भी की, पर कोई सुनवाई नहीं की। नवंबर में 6 गुना बिजली बिल बढ़कर आया। बताया कि ज्यादा बिल विद्युत पैनल और पावर फैक्टर का खराब होने की वजह से आया है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


