
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर मजदूर-किसान विरोधी बताकर प्रदर्शन
Agra News - कासगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए संशोधनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि गांधी जी के नाम से जुड़े कानूनों को कमजोर करना देश का अपमान है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर सीधा हमला बोला।
मनरेगा कानून में भाजपा सरकार द्वारा किए गए संशोधित प्रावधानों के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कासगंज तहसील प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर कहा कि “महात्मा गांधी के नाम से जुड़े कानूनों को कमजोर करना देश का अपमान है बताया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के नाम से जुड़े जनकल्याणकारी कानूनों को एक-एक कर खत्म करने की साजिश कर रही है।
कांग्रेस इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी और जरूरत पड़ी तो बूथ स्तर से लेकर सड़क तक व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी का कानून था, लेकिन भाजपा सरकार के संशोधनों ने इसे “बेरोजगारी गारंटी कानून” में बदल दिया है। धरने के अंत में शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। धरने में मुनेंद्र पाल सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, झमन सिंह लोधी, साजिल मियां, अमित कुमार, रमेश चंद्र धनगर, अमरदीन अंसारी, तरुण शर्मा, प्रतिभा सिंह, अर्चिता मिश्रा, दिव्या शर्मा, अखिलेश पाल, अमित कुमार एडवोकेट, हरिहर प्रताप सिंह, भीकम सिंह लोधी, देवेंद्र कश्यप, हजारीलाल, दीपू पांडे, अली हसन, शाहिद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




