वैश्य माहौर सभा का चुनाव वैलेट पेपर से कराने का निर्णय
Agra News - शहर में वैश्य माहौर सभा की संरक्षक मंडल की बैठक में समाज में एकजुटता बढ़ाने और वैमनस्यता समाप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। चुनाव वैलेट पेपर के माध्यम से कराने के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया है। 18 वर्ष से ऊपर के सदस्यों को मतदाता बनाया जाएगा।

शहर में आयोजित वैश्य माहौर सभा के संरक्षक मंडल की बैठक में गत 13 मार्च की बैठक में लिए गए निर्णय के विरोध को समाप्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य समाज में वैमनस्यता मिटाने व एकजुटता पर रहा। शहर में सभा के संरक्षक डा. सुरेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में पारदर्शिता लाने व समाज बंधुओं में आपसी सामंजस्य और भाई चारा बनाए रखने लिए समाज के द्विवार्षिक चुनाव वेलेट पेपर के माध्यम से कराए जाने की रणनीति भी बनाई गई। संरक्षक मंडल की बैठक में तय किया गया कि वैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए एक चुनाव समिति का गठन भी किया गया।
संरक्षक प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना एव संरक्षक विनोद गुप्ता ने सयुक्त रूप से कहा कि सर्वप्रथम समाज में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक उनको मतदाता बनाया जाएगा। मतदाता बनने के लिए 100 रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है। मतदाता बनाने का कार्य एक से 30 अप्रैल तक होगा। उसके बाद कोई मतदाता नहीं बनाया जाएगा। मतदाता सूची बनने के बाद सभा के पदाधिकारियों के चुनाव की तिथि निर्धारित की जाएगी। सभा का चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पदों पर होगा। चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों को चुनाव समिति के द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद ही प्रत्याशी बनने के लिए नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव आयोजन के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस समिति में सत्यप्रकाश गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना को रखा गया है। चुनाव के संबंध में अंतिम निर्णय समित का होगा। इस बैठक में दामोदर दास गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना, ज्ञान गुप्ता, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, ध्यानचन्द्र गुप्ता, डा. सुरेंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता व संरक्षक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


