ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरा कासगंज में कम्युनिटी किचिन शुरू, फोन मिलाएं घर पहुंचेगा खाना

कासगंज में कम्युनिटी किचिन शुरू, फोन मिलाएं घर पहुंचेगा खाना

लॉकडाउन के दौरान यदि किसी को भूख लगती है और उस पर या परिवार पर खाने का कोई इंतजाम नहीं है तो उसे अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसे भोजन के लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा। बस उसे अपने यहां से एक...


कासगंज में कम्युनिटी किचिन शुरू, फोन मिलाएं घर पहुंचेगा खाना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 01 Apr 2020 04:18 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के दौरान यदि किसी को भूख लगती है और उस पर या परिवार पर खाने का कोई इंतजाम नहीं है तो उसे अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसे भोजन के लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा। बस उसे अपने यहां से एक मोबाइल फोन नंबर मिलाना है। इसके बाद भोजन उसे घर बैठे ही उपलब्ध हो जाएगा। नगर पालिकाओं ने यह व्यवस्था जरूरतमंद लोगों के लिए की है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन को प्रभावी बनाये रखने की लगातार कसरत चल रही है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों के सामने भोजन की समस्या उत्पन्न नहीं होने पाए। इसका भी पूरा ध्यान रखा गया है। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन नगर पालिकाओं और नगर पंचायत क्षेत्रों में कम्युनिटी किचिन शुरू कर दी हैं। यहां चौबीस घंटे गरमागरम भोजन तैयार रहेगा। भोजन भी मांग पर जरूरतमंद लोगों के घरों पर ही पहुंचेगा। बस जरूरतमंद लोगों को एक फोन नंबर मिलाना होगा। इसके बाद कुछ ही देर में भोजन घर पर होम डिलीवरी होगा।

यहां बनाये गये हैं कम्युनिटी किचिन :कासगंज में कैंटीन तहसील परिसर, पुरानी चुंगी नदरई गेट, गंगा देवी धर्मशाला गांधी मूर्ति के पास कासगंज। कस्बा बिलराम में जल संस्थान बिल्डिंग नगर पंचायत। सोरों में बारात घर नगर पालिका सोरों में कम्युनिटी किचिन बनाये गये हैं। यहां चौबीस घंटे खाना तैयार होगा।

ये नंबर मिलाएं :प्रशासन ने कम्युनिटी किचिनों के संचालन के लिए तहसील परिसर में कंट्रोल रुम पर एक नंबर शुरू किया गया है। इसके लिए मोबाइल नंबर 9720388448 मिलाने पर कंट्रोल रूम से होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें