क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, वॉलीबाल, लॉन टेनिस कोच रखे जाएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - एकलव्य स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, लॉन टेनिस व वॉलीबाल के लिए कोच की आवश्यकता, 1000 से अधिक प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन पहुंचते हैं। कुछ खेलों में कोच उपलब्ध हैं, जबकि अन्यों में नहीं, इससे खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। आवेदन के लिए जल्दी की जा रही है।

क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, वॉलीबाल, लॉन टेनिस कोच रखे जाएंगे

एकलव्य स्टेडियम में क्रिकेट, हॉकी, शूटिंग, लॉन टेनिस व वॉलीबाल के लिए कोच के आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इन सभी खेलों के कोच जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की ओर से रखे जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दर्जन से अधिक खेलों में प्रशिक्षण लेने को 1000 से अधिक प्रशिक्षु हर रोज आते हैं। फिलहाल स्टेडियम में 10 खेलों में कोच उपलब्ध हैं, अन्य पांच खेलों में कोच नहीं हैं। जिससे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में समस्या रहती है। अब इस समस्या को खत्म करने को जल्द आवेदन मांगे जाएंगे। योग्य कोच का चयन कर खिलाड़ियों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।