Agra News: छावनी: कूड़े के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: छावनी परिषद की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन कूड़े के ढेर स्थिति की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लोगों को कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालाँकि, नियमित कूड़ा उठा पाने में असफलता के कारण दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो रही है।

Agra News: छावनी: कूड़े के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल

Agra News: छावनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर छावनी परिषद की ओर से तमाम जागरूकता कार्यक्रम और तमाम दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर छावनी की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा के तहत छावनी परिषद की ओर से साफ-सफाई संबंधी तमाम गतिविधियां कराई जा रही हैं। जिसके तहत लोगों को मकान और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने, पॉलीथिन छोड़ कपड़े का थैला इस्तेमाल करने आदि के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दावे भी किए जा रहे हैं। लेकिन, क्षेत्र में स्थिति इससे विपरीत है।

सड़क किनारे बने कूड़ा स्थल जैसे ग्वालियर रोड, टक्कर रोड, करिअप्पा रोड (आगरा होटल), बालूगंज, सुल्तानपुरा आदि स्थानों से नियमित कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। स्थिति यह है कि जिन जगहों को साफ-सुथरा दिखाने की कोशिश की जाती है, उनके आसपास ही कूड़े के ढेर नजर आ जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां या कर्मचारी कई जगह नियमित नहीं पहुंचते हैं। इससे घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़कों के किनारे जमा होता रहता है। जिससे दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि छावनी परिषद सफाई व्यवस्था पर हर माह लाखों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद नियमित कूड़ा उठान और सफाई की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। अनुबंधित फर्म पर मनमाने ढंग से कार्य करने का भी आरोप है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: छावनी: कूड़े के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल