
ताजगंज श्मशान और दशहरा घाट पर चला विशेष सफाई अभियान
संक्षेप: Agra News - यमुना का जलस्तर घटने पर नगर निगम ने घाटों की सफाई शुरू की। ताजगंज और दशहरा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें कीचड़ और गंदगी हटाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और फॉगिंग का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी...
यमुना का जलस्तर कम होते ही नगर निगम प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को ताजगंज श्मशान घाट और दशहरा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी, कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह ने बताया दोनों घाटों पर दस-दस सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। श्मशान घाट पर पानी भर जाने से चारों ओर कीचड़ और गंदगी फैल गई थी, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। अभियान के तहत घाटों की धुलाई कर उन्हें पूरी तरह साफ-सुथरा बना दिया गया है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया यमुना किनारे अन्य स्थानों पर भी जहां पानी उतर रहा है, वहां सफाई व मच्छर नियंत्रण कार्य की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। अधिकारियों का दावा है जल्द ही सभी घाटों और तटीय इलाकों को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त बना दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




