आगरा में मेयर नवीन जैन ने सफाई कर संभाला कार्यभार
मेयर नवीन जैन ने कमान संभालते ही पहले दिन नगर निगम में ही सफाई की शुरुआत कर नगर निगम के कर्मचारियों को संदेश दिया कि अब नया आगरा बनेगा। उन्होंने मेयर की कुर्सी पर बैठते ही पीएम नरेंद्र मोदी के...
ताजनगरी के नए मेयर नवीन जैन ने शुक्रवार को नगर निगम में जाकर कार्यभार संभाल लिया। मेयर नवीन जैन ने कमान संभालते ही पहले दिन नगर निगम में ही सफाई की शुरुआत कर नगर निगम के कर्मचारियों को संदेश दिया कि अब नया आगरा बनेगा। उन्होंने मेयर की कुर्सी पर बैठते ही पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम के शौचालय की खुद सफाई की। इस दौरान मेयर के साथ नगरायुक्त अरुण प्रकश ने भी शौचालय के साथ ही अन्य स्थानों पर झाड़ू से सफाई की। मेयर नवीन जैन ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत वह पहले खुद अपने कार्यालय की सफाई करेंगे, उसके बाद शहर को स्वच्छ व साफ बनाएंगे। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारियो के साथ ही कर्मचारी मौजूद रहे