ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराखेल-खेल में बच्चों ने दी अस्पताल में बम की सूचना, हड़कंप

खेल-खेल में बच्चों ने दी अस्पताल में बम की सूचना, हड़कंप

बच्चों में एक बना पुलिस कमिश्नर तो एक बना था आतंकवादी

खेल-खेल में बच्चों ने दी अस्पताल में बम की सूचना, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 02 Mar 2020 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना रकाबगंज पुलिस रविवार को चार घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही। 112 नंबर पर दोपहर में सूचना आई कि जिला अस्पताल में बम है। तीन घंटे में विस्फोट हो जाएगा। पुलिस ने जिला अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में कॉल करने वाले की जानकारी की तो पता चला कि बच्चों ने खेल-खेल में पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया था। बच्चों के पिता ने पुलिस से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थाना रकाबगंज प्रभारी ने बताया कि दोपहर 2:55 बजे पुलिस को जिला अस्पताल में बम की सूचना मिली थी। पुलिस ने अस्पताल की तलाशी की। चप्पा-चप्पा छाना। चार घंटे तक हर कोने में चेकिंग की। बाद में कॉल करने वाले की जानकारी की गई। पता चला कि थाना न्यू आगरा क्षेत्र से किसी बच्चे ने कॉल किया था। पुलिस उसके घर पहुंची तो बच्चों के पिता ने माफी मांगी। पुलिस ने बातों-बातों में बच्चों से बात की। उन्होंने बताया कि एक बच्चा पुलिस कमिश्नर बना था, एक एसएसपी और एक बच्चा आतंकवादी बना था। इसी बीच पिता के फोन से 112 नंबर पर फोन कर दिया। रकाबगंज थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि बच्चे घबरा गए थे। पिता ने लिखित माफीनामा दिया है।

बच्चों के लिए घातक है मोबाइल फोन

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के हाथ में फोन न दें। मोबाइल फोन बच्चों के लिए घातक है। वीडियो देखकर बच्चों के दिमाग में खुराफात आती है। यह खतरनाक साबित हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें