विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता और रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को बाल श्रम न कराने की अपील की गई और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी जानकारी दी गई।

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने श्रम विभाग के साथ मिलकर जनपद में विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों व आमजन को बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया तथा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। शुक्रवार को गोष्ठी में सहायक श्रम आयुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने दुकानदारों से कहा कि कोई भी अपने प्रतिष्ठान पर बच्चों से काम न कराए। उन्होंने बताया कि 12 से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान पर बाल श्रम कराया जाता मिला तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्रम परिवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान ने भी दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि बाल श्रम पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई तय है। अभियान के दौरान मिले कई बच्चों के परिजनों को समझाइश देकर उन्हें बच्चों से श्रम न कराने की सलाह दी गई। बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर एएचटी थाना प्रभारी बृजपाल सिंह, गौरव शर्मा, यशपाल, श्रम विभाग के गौरव कुमार तथा चाइल्ड लाइन से योगेश कुमार ने बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर सुग्रीव सिंह, कम्युनिटी सोशल वर्कर देवेंद्र पांडेय, नारायण देवी, यतेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।