Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsChhath Puja 2023 Special Arrangements by Municipal Corporation for Devotees at Yamuna Ghats
छठ पर्व से पहले यमुना घाट होंगे जगमग, नगर निगम कर रहा है खास व्यवस्था

छठ पर्व से पहले यमुना घाट होंगे जगमग, नगर निगम कर रहा है खास व्यवस्था

संक्षेप:

Agra News - छठ पर्व के मौके पर नगर निगम ने यमुना घाटों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की हैं। 28 अक्टूबर को श्रद्धालुओं की भारी संख्या की उम्मीद में, साफ-सफाई, लाइटिंग और पेयजल की तैयारी की जा रही है। अपर नगर...

Oct 24, 2025 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

छठ पर्व के अवसर पर नगर निगम ने शहर के यमुना घाटों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित कराना शुरू कर दिया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि शहर में 28 अक्टूबर को मनाए जाने वाले छठ पर्व के लिए श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा होगा। इसको देखते हुए नगर निगम ने यमुना नदी के प्रमुख घाटों दशहरा घाट (ताजगंज), हाथीघाट यमुना किनारा (छत्ता), सीताराम घाट जौहरा बाग (चीनी का रोजा, छत्ता), पार्वती घाट (बल्केश्वर, हरीपर्वत), धोबीघाट (राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास, दयालबाग) पर साफ सफाई, लाइट और पानी पीने की पर्याप्त तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपर नगर आयुक्त ने बताया इन घाटों पर साफ-सफाई, सैनेटाइजेशन, रास्ते में लाइट की व्यवस्था और बैरीकेडिंग का काम समय रहते पूरा कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ पर्व आस्था और स्वच्छता दोनों का प्रतीक है, इसलिए निगम का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

इस कार्य के लिए जलकल विभाग, सिविल और विद्युत अभियंताओं तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही घाटों पर रोशनी और पेयजल की निरंतर उपलब्धता के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में यह सभी तैयारियां की जा रही हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि इस वर्ष छठ पर्व और भी सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।