ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराप्रचंड बहुमत के बाद भी मिला धोखा- राजबब्बर

प्रचंड बहुमत के बाद भी मिला धोखा- राजबब्बर

हक मांगो आंदोलन के तहत शुक्रवार को शमसाबाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद बोले कि जनता ने प्रचंड बहुमत...

प्रचंड बहुमत के बाद भी मिला धोखा- राजबब्बर
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 16 Jun 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हक मांगो आंदोलन के तहत शुक्रवार को शमसाबाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। किसानों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद बोले कि जनता ने प्रचंड बहुमत दिया। इसके बाद भी सरकार धोखा दे रही है। शमसाबाद में किसान पंचायत विश्व भारती स्कूल में हुई। यहां आगरा में हक मांगो अभियान की शुरूआत करते हुए राजबब्बर ने किसानों की समस्याएं जानीं। राज बब्बर ने कहा कि जनता ने प्रचंड बहुमत देकर मोदी को केंद्र में और योगी को प्रदेश में सत्ता सौंपी है लेकिन केंद्र सरकार ने रोजगार, फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना बढ़ोतरी और किसानों की कर्ज माफी के नाम पर केवल धोखा दिया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश के मंदसौर में निहत्थे किसानों पर गोलियां बरसाई गईं। जिसमें छह किसानों की जान चली गई। किसान तो सिर्फ अपना हक मांगने के लिए धरने पर बैठे थे। कौशाम्बी, बुंदेलखंड सहित कई जगहों पर किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उनके परिवार भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके चलते कांग्रेस किसानों के समर्थन में आ गई है। कांग्रेस ने ‘हक मांगो आंदोलन छेड़ा है। कांग्रेस किसानों का उनका हक दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह आंदोलन पूरे देश में शुरू किया गया है। राज बब्बर ने नारा दिया ‘न कर्ज माफी, न रोजगार का मौका, प्रचंड बहुमत फिर भी प्रचंड धोखा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने यह नारा लगाते हुए किसानों का दर्द बताया। कहा कि किसानों के लिए यूपीए सरकार ने कई योजनाएं चालू की थीं। ये लोग रहे मौजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, शहर अध्यक्ष हाजी अबरार हुसैन, भारत भूषण गप्पी, जिला महासचिव मुरारी लाल गोयल, जमील खां, प्रताप सिंह बघेल, सरोज चौहान, खालिद भाई, संजय तिवारी, उमाशंकर, रामटंडन, राजवीर लवानियां, होतम सिंह, रोहन सिंह, विवेक भाटी, विशम्भर सिंह, राकेश उपाध्याय, रमेश चन्द्र, अनेक सिंह, रविंद्र जादौन और विनीता गुप्ता, गोपाल गुरु, डॉ. शिरोमणी सिंह, मु्न्नालाल वर्मा, हरीमोहन कश्यप, बच्चू सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबा पाल सिंह सिकरवार और संचालन तांतीराम ने किया। आलू किसानों का सीएम आवास पर आमरण अनशन का एलान खंदौली। अपनी समस्याओं को लेकर आलू किसानों ने आलू किसान विकास समिति के बैनर तले गांव बगलघूसा में शुक्रवार को महापंचायत की। 15 जुलाई तक मांगें नहीं माने जाने पर लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर आमरण अनशन का एलान किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजब्बर ने किसान महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान अगर आंदोलन करेंगे तो उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया जाएगा। कांग्रेसी पीछे नहीं हटेंगे। एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप चौहान ने कहा कि आलू किसानों की सबको चिंता है। उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। सादाबाद के पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी ने भी महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। पंचायत में पुष्पेंद्र जैन, विजेंद्र सिंह वर्मा, मनोज शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। आलू किसानों ने एसडीएम श्यालता आनंद को ज्ञापन सौंपा। आलू किसानों की ये रही मांगें आलू पूर्ण रूप से मंडी शुल्क से मुक्त रखा जाए, गेट पास के नाम पर हो रही अवैध वसूली रोकी जाए, भंडारित स्टॉक पर किसानों को बैंकों से सीधा लोन प्राप्त हो, समर्थन मूल्य ग्यारह सौ रुपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें