Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsChanging Weather Causes Respiratory Issues Hospital Sees Surge in Patients
बढ़ते बुखार के केसों से हेल्थ सिस्टम पर बढ़ा दबाव, ओपीडी में घंटों कर रहे इंतजार

बढ़ते बुखार के केसों से हेल्थ सिस्टम पर बढ़ा दबाव, ओपीडी में घंटों कर रहे इंतजार

संक्षेप:

Agra News - बदलते मौसम के कारण सांस रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के 1138 मरीज आए। डॉक्टरों ने गर्म कपड़े पहनने और गुनगुने पानी के सेवन की सलाह दी है। 58 मरीज डायरिया से भी परेशान हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

Nov 07, 2025 03:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जनपद में बदलता मौसम का परिवर्तन सांस रोगियों की समस्या पैदा कर रहा है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में सांस पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। डॉक्टर्स बदलते मौसम में ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं सर्दी, जुकाम के साथ वायरल मरीजों की संख्या में भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को चिकित्सक को दिखाने के लिए 1138 मरीज ने पर्चे बनवाए। बदलते मौसम में सुबह और शाम को ठंड की शुरुआत हो गई है। इसका असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, खांसी के वायलर बुखार के शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन जिला अस्पताल से प्राइवेट क्लीनिकों तक मरीजों की उमड़ रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1138 मरीजों ने अपनी जांच कराई है। इसमें 104 छोटे बच्चे एवं 108 बड़े लोगों में वायरल बुखार की पुष्टि हुई है। वहीं बड़े बच्चों सहित 192 लोग सांस की समस्या से ग्रसित मिलें। जिन्हें चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों को दवाएं लिखी गईं।

सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि जिला अस्पताल की लैब से मिली जांच में रिपोर्ट में टाइफाइड के दो नए मरीज मिले हैं। वहीं 58 लोग डायरिया से परेशान होने पर उन्हे भर्ती कर उनका उपचार किया गया। मौसम में सुबह और शाम की ठंड हो गई है। बदलते मौसम में सांस के रोगी गर्म कपड़े पहनें। गुनगुने पानी का सेवन करें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें। जिला अस्पताल में सभी रोगों के बेहतर उपचार की व्यवस्था है।