आर्या, आदित्य, स्वास्तिक, विहान ने उत्तीर्ण की यलो बेल्ट परीक्षा

Feb 15, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - 14 फरवरी को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई ने चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया। 15 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट परीक्षाएं उत्तीर्ण कीं, जिनमें यलो और ऑरेंज बेल्ट शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

आर्या, आदित्य, स्वास्तिक, विहान ने उत्तीर्ण की यलो बेल्ट परीक्षा

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई की ओर से 14 फरवरी को चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी पर कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 15 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्या शर्मा, आदित्य, स्वास्तिक, विहान गुप्ता ने यलो बेल्ट, मन्नत, आर्यावर्त सिंह, दिव्याना वर्मा, अधिविका गुप्ता, आन्या गुप्ता ने ऑरेंज बेल्ट परीक्षा पास की। परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के सचिव पुष्पेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।