स्कूली बच्चों ने जमकर खेली होली, रंगे पुते चेहरों से घर पहुंचे

Mar 03, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने होली के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों ने जमकर खेली होली, रंगे पुते चेहरों से घर पहुंचे

सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर में होली का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने विद्यार्थियों को होली के महत्व और उसके ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जानाकारी दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी को हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान डॉ. राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, उदयवीर कश्यप, अखिलेश मिश्रा, आरती चौहान, नेहा साहू, राजेश्वरी कश्यप सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में लवली सोलंकी, हिमानी मौर्य, निदा खान, नेहा चौहान, प्रिया कश्यप, कृति चौहान, मुस्कान चौधरी, वंदना साहू, अनुपम परमार, आराम सिंह, रामबहादुर, नीरेश, रोहित, अरविन्द समेत विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।