Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCelebration of Hazrat Amir Khusro s Jayanti with Soulful Qawwali Performance
पहले हम दिल में हिंदोस्तान रखेंगे . . .

पहले हम दिल में हिंदोस्तान रखेंगे . . .

संक्षेप:

Agra News - एटा रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के निकट हजरत अमीर खुसरो की जयंती पर कव्वाली का आयोजन हुआ। साबरी ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरण यादव ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को साहित्यकारों के विचारों से जोड़ते हैं। आयोजकों ने साबरी ब्रदर्स को सम्मानित किया।

Dec 28, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

कस्बा के एटा रोड स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज के निकट तूती ए हिंद सूफी कवि और कव्वाली के जनक हजरत अमीर खुसरो की जयंती के अवसर पर शनिवार की रात कव्वाली का आयोजन हुआ। कव्वाली में साबरी ब्रदर्स की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। रातभर लोग मैदान में जुटे रहे और कव्वाली का आनंद लेते रहे। कव्वाली का आयोजन अनुभूति सेवा समिति एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अंशुमान यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरण यादव ने की। मंच संचालन सुधीर त्यागी एवं लक्ष्मण सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान किरण यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन खुसरो की रूह का एहसास कराते हैं और नई पीढ़ी को महान साहित्यकारों के विचारों से जोड़ते हैं। इसके बाद जयपुर से आए कव्वाल मुहम्मद अमीन साबरी एवं साबरी ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पढ़ा कि हाथों में गीता, दिलों में कुरआन रखेंगे पहले हम दिल में हिंदोस्तान रखेंगे। इसके बाद उन्होंने अमीर खुसरो की अमर रचना छाप तिलक सब छीनी रे सहित कई सूफियाना कलाम पेश किए। साथ ही फिल्म हिना का गीत देर न हो जाए कहीं और फिल्म सिर्फ तुम का लोकप्रिय गीत एक मुलाकात जरूरी है सनम गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने साबरी ब्रदर्स को अमीर खुसरो की प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राकेश राजपूत, जहीर अहमद, पूर्व चेयरमैन रफत मुनीर, आबाद हुसैन, एनके चौहान, उमेश उपाध्याय, अमर सिंह चौहान, बीपी सिंह, संजीव यादव, मोहित गुप्ता, धर्मेंद्र सचान, मनोज कुमार, ईसार अली, डा. हरेंद्र, जाहिद अली निजामी, एम. साजिद कलाम, शाहिद अली समेत अन्य मौजूद रहे।