Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCareer Fair at Pandit Deen Dayal Upadhyaya College Inspires Students for Future Opportunities
कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

संक्षेप:

Agra News - सोरों के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में शनिवार को कॅरियर मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने छात्रों को सही कॅरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न...

Oct 19, 2024 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

सोरों के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज में शनिवार को कॅरियर मेला आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अतिथियों ने अवलोकन किया और विभिन्न सेवा क्षेत्रों के लिए तैयारी करने से संबंधित टिप्स दिए। कैरियर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के पंख पोर्टल प्रभारी विवेक शंकर ने छात्र छात्राओं द्वारा कॅरियर क्लब के अंतर्गत बनाए मॉडलों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य, सिविल सेवा, बैंक, रेलवे, फोर्स की सेवाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी। जनपद की पंख पोर्टल की सह नोडल प्रभारी रजनीकान्त निर्मल ने कॅरियर विकल्प के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने छात्र, छात्राओं को एकाग्रचित होकर अपने समय एवं धन का सही उपयोग कर सपनों को ऊंची उड़ान देकर, सही कॅरियर का चुनाव कर अपने परिवार, विद्यालय एवं देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व प्रधानाचार्य रवेन्द्र सिंह ने कॅरियर मेले की तैयारी में योगदान करने वाले 35 छात्र छात्राओं को परीक्षा किट वितरित की। पंख पोर्टल नोडल प्रभारी राजेश कुमार यादव, भूपेन्द्र कुमार सिंह, विनीता, निखलेश, कुमारी बृजेश्री, देव सिंह, अनिल कुमार, शैलेष कुमार, विवेक शंकर, शशिभूषण, अशर्फीलाल, अनमोल, विशेष कुमार, बलवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें