टेस्ट ड्राइव बनी ठगी का जरिया, विक्रेता के ऑफिस से कार उड़ा ले गए बदमाश
Agra News - शहर में एक विक्रेता ने पुरानी गाड़ी की टेस्ट ड्राइव के लिए कार की चाबी दी, लेकिन ग्राहक गाड़ी लेकर फरार हो गए। विक्रेता जब तक कुछ समझ पाता, तब तक गाड़ी उसकी आंखों से ओझल हो चुकी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर में पुरानी गाड़ी देखने आए लोग गाड़ी की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने कार को लेकर भाग निकले। जब तक विक्रेता कुछ समझ पाता तब तक गाड़ी उसकी आंखों के सामने से ओझल हो गई। पुलिस को सूचना दी, जिस पर शहर की नदरई गेट पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिस कर्मी घटना की जानकारी लेने पहुंचे। कार लेकर भागे लोगों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके आधार पर पुलिस तलाश करने में जुटी है।
शहर के नदरई गेट पर मिशन चौराहे के पास नर्सरी के बराबर में पुरानी गाड़ी विक्री केंद्र है। यहां गाड़ियों पर फॉर सेल के बोर्ड लगी गाड़ी खड़ी रहती हैं। इनमें दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। यहां शुक्रवार की शाम को बाहर से दो तीन लोग एक कार खरीदने की कहते हुए विक्रेता से बात करने लगे। पहले तो उन्होंने एक मारूति डिजाइर कार से संबंधित जानकारी ली। गाड़ी के रेट आदि तय किए। गाड़ी को पहले बाहर से देखा और फिर स्टार्ट करके महज कुछ कदम तक चलाकर चेक करने की इच्छा जताई। भरोसा करके विक्रेता ने कार की चाबी दे दी और टेस्ट ड्राइव करते हुए देखने लगा। तभी गाड़ी ने आगे जाकर स्पीड पकड़ ली।
विक्रेता ने समझा स्पीड चेक करके देखना चाहते हैं और आगे के मोड़ से गाड़ी वापस लेकर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कार कुछ देर में ही उसकी आंखों के सामने से ओझल हो गई। कार खरीदने आए लोग कार को एटा-मथुरा रोड नदरई गांव की ओर लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शाम करीब चार बजे पहुंचकर सीसीटीवी चेक किए और विक्रेता को लेकर गाड़ी की तलाश करने के लिए प्रयास में जुट गए। विक्रेता ने बताया कि, घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, उसके फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



