गाड़ी का शाीशा तोड़कर नगदी-लैपटॉप ले गए चोर

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

न्यू आगरा में विशाल मेगा मार्ट के सामने एक कार से चोर ने नगदी, लैपटॉप और अन्य सामान चुरा लिया। दंपति जब शॉपिंग से लौटे तो उन्हें गाड़ी की पिछली सीट का शीशा टूटा मिला। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू की। चोरी की घटना 11 मई को हुई थी।

गाड़ी का शाीशा तोड़कर नगदी-लैपटॉप ले गए चोर

न्यू आगरा क्षेत्र में विशाल मेगा मार्ट के सामने सर्विस रोड पर गाड़ी की पिछली सीट का शीशा तोड़कर चोर अंदर रखी नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। शॉपिंग कर लौटे दंपति के गाड़ी की हालत देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित नरेंद्र कुमार निवासी गणपति स्मार्ट सिटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना 11 मई शाम की है। वह पत्नी के साथ विशाल मेगा मार्ट में शापिंग करने पहुंचे थे। गाड़ी न्यू बोलेरो सर्विस रोड पर खड़ी की थी।

करीब नौ बजे लौटे तो गाड़ी की हालत देख कर उनके होश उड़ गए। पिछली सीट का बायां शीशा टूटा हुआ था। कार में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, करीब 3.5 लाख रुपये, चेकबुक, आधार, पैन कार्ड आदि कागजात गायब थे। इसके साथ ही पत्नी के बैग में रखी बैंक के लॉकर की और घरेलू चाबियां भी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।