ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराहोली मिलन समारोह में महिला ने खूब मचाया धमाल

होली मिलन समारोह में महिला ने खूब मचाया धमाल

नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने...

होली मिलन समारोह में महिला ने खूब मचाया धमाल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 21 Mar 2021 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

वीरांगना वाहिनी हिन्दू जागरण मंच द्वारा रविवार को नगर में सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला पर होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां महिलाओं ने अबीर-गुलाल से होली खेली। परंपरागत होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। वहीं छात्राओं ने नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोई राधा बनीं तो कोई कान्हा के रूप में सजी-धजी नजर आई। राधा-कृष्ण की युगल जोड़ी की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक छात्राओं ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्था की जिलाध्यक्ष उर्वशी वर्मा, महामंत्री संतोष बघेल, मंत्री पूनम चौहान, अजंली वर्मा, रिचा जिंदल, हेमलता, कीर्ति, निधि गुप्ता, अनुपम शर्मा, सरिता शर्मा, राधा शंखवार, पूनम सविता, ज्योति शर्मा, किरन राठौर आदि की सहभागिता रही। संचालन ईशा गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें