कांग्रेसियों ने निकाली कैंडिल मार्च, भारत तिवारी को न्याय दें

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पांडेय ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन होगा।

कांग्रेसियों ने निकाली कैंडिल मार्च, भारत तिवारी को न्याय दें

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत तिवारी को न्याय दिलाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। शहर में प्रभु पार्क से गांधी मूर्ति तक कैंडिल मार्च निकाला। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने किया। कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और दिवंगत भारत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि भारत तिवारी की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो जनहित में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा। कैंडिल मार्च में वरिष्ठ नेता मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, कमल गुप्ता, रविकांत सक्सेना, विमल कुमार सिंह, अली हसन सोहराब, विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, डॉ. देश बंधु बघेल, अर्चिका मिश्रा, उषा पाल, जलीशा बेगम, असरार सैफी अभिषेक दुबे, दीप कुमार पांडेय, अमर दीन अंसारी, रोहिताश यादव, परी, महक, प्रिंस, मोंटी, मोहित शर्मा, कान्हा यादव भरत प्रताप सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra Newsकांग्रेसियों ने निकाली कैंडिल मार्च, भारत तिवारी को न्याय दें