कैंपस प्लेसमेंट में मिली 37 छात्रों को नौकरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगरारुनकता स्थित जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में लेंसकार्ट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 37 विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को बधाई देते हुए संस्थान के चेयरमैन ने रोजगार मिलने को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण बताया।

रुनकता स्थित जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में लेंसकार्ट द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आयोजन किया। इसमें डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री के कुल 37 विद्यार्थियों का चयन अंतिम परीक्षा से पूर्व ही विभिन्न शहरों की शाखाओं के लिए हुआ है, जहां वह वर्तमान में इंटर्नशिप कर रहे हैं। संस्थान के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि परीक्षा से पहले रोजगार मिलना हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्लेसमेंट व्यवस्था का प्रमाण है। प्राचार्य व शिक्षकों ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ये भी पढ़ें:कैंपस प्लेसमेंट में मिली 37 छात्रों को नौकरी
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


