Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsC F Andrews School Celebrates 39th Annual Festival with Cultural Performances and Student Honors
रंगारंग उत्सव में बिखरे कला और संस्कृति के रंग

रंगारंग उत्सव में बिखरे कला और संस्कृति के रंग

संक्षेप:

Agra News - सीएफ एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर का 39वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने कला, संस्कृति और धर्म से जुड़ी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्टता के लिए छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आकाश अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

Sun, 30 Nov 2025 08:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

सीएफ एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर का 39वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने कला, संस्कृति और धर्म से जुड़ी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल का विभिन्न स्तर पर नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल, बैकुंठी देवी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह और आगरा मंडल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन बंसल ने किया। सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा, प्रबंधक सुनीता शर्मा, एमडी इंजी. ओशिन शर्मा और प्रधानाचार्य रुचि तनवर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद राजस्थानी लोक नृत्य, रामायण और भगवान नरसिंह की कथाओं पर आधारित सामूहिक नृत्य, सूफी कव्वाली तथा नन्हें बच्चों का रंगारंग जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। अनिरुद्ध शर्मा और शेरिल अग्रवाल ने दृश्य-श्रव्य वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों से अवगत कराया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ छात्रों सहित सभी मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि निरंतर प्रयास से असंभव को भी संभव किया जा सकता है और हर बच्चे की व्यक्तिगत भिन्नता को समझते हुए आगे बढ़ाना शिक्षक-अभिभावक का दायित्व है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने बच्चों की कुशलता देखकर कहा कि वे निश्चित रूप से आदर्श नागरिक बनेंगे और कीर्तिमान स्थापित करेंगे। विशिष्ट अतिथि पवन बंसल ने छात्रों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पहुंचने पर गर्व व्यक्त किया। मंच संचालन अनुष्का राठौर, जतिन अग्रवाल, हिमांशु धनवानी और जानवी यादव ने किया। एएनओ अलोक वैष्णव और जितेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे।