Agra News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने पार किए जेवर-नकदी

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र के नगला चक गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर 15 हजार रुपये की नकदी और चांदी की पाजेब चुरा ली। घटना के समय परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। सुबह जब परिवार ने देखा कि सामान बिखरा हुआ है, तो उन्हें चोरी का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Agra News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने पार किए जेवर-नकदी

Agra News: पटियाली थाना क्षेत्र के नगला चक गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवर पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन दंग रह गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। मामले में पीड़ित की तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार्रवई शुरू कर दी है। नगला चक गांव निवासी श्यामलाल पुत्र छेदालाल के मुताबिक वह अपने घर में परिजनों के साथ आंगन में सो रहे थे। सुबह सभी लोग उठे तो दोनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि चोरों ने उनके घर वारदात को अंजाम दिया है।

चोर उनके घर में रखे करीब 15 हजार रुपये की नकदी और चांदी की पाजेब चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने पार किए जेवर-नकदी