ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआगरा में करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार बिल्डर शैलेंद्र गिरफ्तार

आगरा में करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार बिल्डर शैलेंद्र गिरफ्तार

महीनों से पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेल रहे निखिल होम्स के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल सोमवार को गिरफ्तार हो गया। नाटकीय अंदाज में पुलिस ने उसे मथुरा से पकड़ा। चर्चा है कि कुर्की के बाद वह टूट गया था। कहीं...

आगरा में करोड़ों की धोखाधड़ी में फरार बिल्डर शैलेंद्र गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 21 Nov 2017 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

महीनों से पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेल रहे निखिल होम्स के मालिक शैलेंद्र अग्रवाल सोमवार को गिरफ्तार हो गया। नाटकीय अंदाज में पुलिस ने उसे मथुरा से पकड़ा। चर्चा है कि कुर्की के बाद वह टूट गया था। कहीं से राहत नहीं मिलने पर समर्पण करना चाहता था। आरोपित शैलेंद्र पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। बीस से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। एक दर्जन चेक बाउंस के केस कोर्ट में चल रहे हैं।

एएसपी सीओ हरीपर्वत श्लोक कुमार ने बताया कि निर्भय नगर निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पिछले महीने पुलिस ने निर्भय नगर स्थित उसके घर में कुर्की की थी। यह कुर्की अभी तक की सबसे बड़ी कुर्की थी। पांच ट्रक माल जब्त किया गया था। पुलिस शैलेंद्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पूर्व में उसके साले शैलेंद्र को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।

शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्र लंबित हैं। जो हाल ही में मिले हैं। उनमें भी धोखाधड़ी का आरोप है। फाइनेंस कंपनी ने भी उसके खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा रखा है। ज्यादा पीड़ितों का यही आरोप है कि बुकिंग के लिए पैसा दिया। फ्लैट नहीं मिला। कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाए हैं कि उनके फ्लैट दूसरों को बेच दिए गए। फाइनेंस कंपनी का आरोप है कि एक फ्लैट पर कई लोगों को फाइनेंस कराया गया।

गिरफ्तारी के बाद शैलेंद्र अग्रवाल ने पुलिस से कहा कि हालात ने उसे तोड़ दिया। उसकी नीयत में खोट नहीं था। कई सफल प्रोजक्ट बनाए। रियल स्टेट की इस समय हालत खराब है। ज्यादातर बिल्डरों पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। ऐसा नहीं है कि सभी जालसाल हैं।

शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पांच में चार्जशीट कोर्ट भेजी जा चुकी है। अन्य में विवेचना चल रही है। मुकदमे हरीपर्वत, सिकंदरा और न्यू आगरा थाने में दर्ज हैं। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लगभग सभी मुकदमों में पंद्रह दिन में विवेचना खत्म करा दी जाएगी। सभी में चार्जशीट भेजने की तैयारी है। पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर लिए हैं।

पहले बिल्डर पर शिकंजा

धोखाधड़ी के आरोप में फंसा शैलेंद्र अग्रवाल पहला ऐसा बिल्डर है जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। गैंगस्टर लगाया है। कुर्की कर चुकी है। इनाम तक घोषित किया गया। झांसी से सराफा कारोबारी के अपहरण कांड में भी उसे लपेटने की तैयारी थी। एसटीएफ ने पकड़ को सिकंदरा स्थित निखिल बुडलैंड से मुक्त कराया था। यह अपार्टमेंट शैलेंद्र अग्रवाल ने बनाया था। एसटीएफ के एसएसपी ने शैलेंद्र को भी आरोपित बनाने को कहा था। हालांकि अभी तक पुलिस ने उसे इस मुकदमे में अभियुक्त नहीं बनाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें