बीएस डायनामिक एकेडमी की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - बीएस डायनामिक एकेडमी में शुक्रवार को मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील कुमार शर्मा ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुरस्कार वितरण में पिछले सत्र के टॉपर्स और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

बीएस डायनामिक एकेडमी की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

नदरई गेट क्षेत्र में संचालित बीएस डायनामिक एकेडमी में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया। बीएस डायनामिक एकेडमी में हुए पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सुशील कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि एके सिंह पुंढीर, विशिष्ट अतिथि एटा से आईं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संरक्षक डा. सुभाष दीक्षित, विद्यालय प्रबन्धक आनंद पुंढीर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पुरस्कार वितरण में पिछले सत्र में कक्षा में प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, हिंदी, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा ओलंपियाड के स्वर्ण पदक विजेता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं क्रिकेट टूर्नामेंट, बेडमिंटन, कैरम, शतरंज के विजेता एवं उपविजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सुनील वशिष्ठ ने अतिथियों का आभार जताया। विद्यालय प्रबंधक ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।सुबोध भारद्वाज, सचिन पुन्ढ़ीर, रामचंद्र सिंह, अनीता सक्सेना, अरविंद कुमार सिंह, हेमा पांडेय सुविता सिंह, करण सिंह, प्रमोद कुमार, अवनी मेहरा, स्मिता जैन, अमित कुमार दुबे, श्वेता गुप्ता, अंजना पाठक, ऋतुराज सिंह, गौरव शर्मा, सुमनलता, अनीता भारद्वाज, अमित सक्सेना, आरती कश्यप, राधा वर्मा, सुभाष चंद्र गुप्ता, सारिका माहेश्वरी, ज्योति पल्तानी, चंदन भारद्वाज, गिरिजा सिंह, मनीषा दीक्षित, संगीता, सपना वर्मा, दीपा राघव, दीप्ति राठी, मोहित पल्तानी, नंद किशोर, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अंशुल वर्मा, चंचल गुप्ता, रामनरेश, एलिश सहाय, पूजा, सारांश पुन्ढ़ीर, प्रेम किशोर गोयल, अल्तमश कुरैशी, राजीव कुमार, आयुषी राजपूत, वर्तिका, रितु वार्ष्णेय, सुरभि उपाध्याय, हर्षिता चौहान, शिवानी, यशी गोयल, अलका रानी, रुचि शर्मा, राधे मोहन, नमन गुप्ता, प्रतीक्षा शर्मा, हर्षित वर्मा, मानसिंह, विनीत, चंद्रपाल, सुनीता, राजवती, मोहरश्री, शीला, भगवान सिंह, जसवंत, रामेश्वर मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।