हलवाई का हत्यारोपी जेल भेजा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - न्यू आगरा क्षेत्र में एक हलवाई गणेश वर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जितेंद्र ने गणेश को कमरे में आने से मना करने पर विवाद के बाद हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गणेश की 14 वर्षीय बेटी ने घटना की गवाही दी, और उसकी पत्नी को भी शामिल बताया गया।

हलवाई का हत्यारोपी जेल भेजा

न्यू आगरा क्षेत्र में कमरे में आने से मना करने पर एक हलवाई की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 40 वर्षीय गणेश वर्मा कई वर्षों से नगला पदी स्थित खलील वाली दरगाह के पास किराए के मकान में रह रहे थे। वह अपनी 14 वर्षीय बेटी तमन्ना के साथ रहते थे और हलवाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उसी मकान में रहने वाला आरोपी जितेंद्र अक्सर उनके कमरे में आ जाता था, जिससे गणेश परेशान रहते थे।

शुक्रवार को गणेश ने बेटी का हवाला देते हुए आरोपी को कमरे में आने से मना किया। इस बात पर विवाद बढ़ गया। बेटी तमन्ना के अनुसार आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी। गुस्से में गणेश पुलिस से शिकायत करने निकले, तभी आरोपी जितेंद्र अपनी पत्नी राधा के साथ पीछे पहुंच गया। आरोप है कि राधा ने गणेश का हाथ पकड़ा और जितेंद्र ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि मृतक के जीजा, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) निवासी दिनेश ने आरोपी की पत्नी को भी घटना में शामिल बताते हुए पुलिस पर उसे नामजद न करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।