ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराशादी समारोह में दुल्हन के मामा को गोली मारी

शादी समारोह में दुल्हन के मामा को गोली मारी

-भीड़ ने हमलावर को किया अधमरा

शादी समारोह में दुल्हन के मामा को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 11 Mar 2018 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना डौकी क्षेत्र के गांव तनौरा में शनिवार की रात शादी समारोह में दुल्हन के मामा पर हमला हुआ। गांव के ही एक व्यक्ति ने भात की रस्म के दौरान मामा को गोली मार दी। गोली पेट में लगी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने हमलावर को दबोच लिया। उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

घटना रात करीब पौने नौ बजे की है। सलीम की बेटी की शादी थी। बारात दरवाजे पर आ गई थी। दुल्हन के मामा रमजानी रिश्तेदारों को भात दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी नन्ने खां वहां आया। उसने तमंचे से रमजानी के पेट में गोली मार दी। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद भी हुआ था। गोली चलते ही खलबली मच गई। आनन-फानन में रमजानी को नर्सिंग होम भेजा गया। गोली पेट में लगी थी। वहीं दूसरी तरफ शादी में मौजूद लोगों ने हमलावर नन्ने खां को पकड़ लिया। उसे बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सुपुर्दगी में लिया।

एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है। मामला हर्ष फायरिंग का भी हो सकता है। पुरानी रंजिश तो नहीं यह पता लगाया जा रहा है। आरोपित गिरफ्तार है। उसका भी इलाज कराया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें