ब्राह्मण कल्याण महासभा की बैठक में उपनयन संस्कार कार्यक्रम पर मंथन
Agra News - ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक रविवार को बृजमोहन भवन में हुई। बैठक में सामूहिक उपनयन संस्कार पर चर्चा की गई, जो 5 से 7 फरवरी तक शुभ मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। 5 फरवरी को श्री गणेश उपनयन संस्कार और...

ब्राह्मण कल्याण सभा की बैठक रविवार को हरि की पौडी के निकट स्थित बृजमोहन भवन पर हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने की, संचालन संगठन मंत्री हरिओम पचौरी ने किया। बैठक में सामूहिक उपनयन संस्कार पर चर्चा हुई। संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय ने बताया कि उपनयन संस्कार कार्यक्रम 5 फरवरी से 7 फरवरी तक शुभ मंडपम गेस्ट हाउस में होगा। पांच फरवरी को श्री गणेश उपनयन संस्कार प्रारंभ, छह को ब्राह्मण सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। बैठक में हरिओम पचौरी, सोमदत्त पाठक, अतुल निर्भय, गुरुदत्त निर्भय, शिवानंद उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय, विनोद दीक्षित, धर्मेंद्र पाठक, शशांक दीक्षित, योगेश कुमार उपाध्याय, दुर्गा शंकर तिवारी, मनोज उपाध्याय, सुधीर कुमार बैंदेल, अनुज तिवारी, मनोज भारद्वाज मधुवन, पवन वशिष्ठ, प्रवीण वशिष्ठ, राकेश द्विवेदी, प्रशांत तिवारी, सोनू महाकाल, पवन कुमार दुबे, सत्य प्रकाश पाराशर, दिलीप कुमार, विनोद कुमार दीक्षित, अनीता उपाध्याय, अरुण भारद्वाज, राजवंश उपाध्याय, आशीष कुमार, गौरव उपाध्याय, अमित उपाध्याय, पंकज मिश्रा समेत अन्य शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।